


बलरामपुर: बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र धमनी के उप परिक्षेत्र सनावल, परिसर झारा अंतर्गत जंगली सूअर का अवैध शिकार करने वाले फ़रार 7 आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।
वन विभाग ने जंगली सूअर का शिकार करने वाले आरोपी अरूण, सूनिल, जितेन्द्र, जयपाल निवासी ग्राम त्रिशुली, तहसील रामचन्द्रपुर, जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर 19 दिसम्बर 2025 को रामानुजगंज जेल में दाखिल किया था। न्यायालय ने 2 दिसम्बर को उनका जमानत खारिज किया था।
वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेयी ने फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने वाड्रफनगर उप वनमंडलाधिकारी प्रेमचंद मिश्रा व धमनी वनपरिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा को निर्देश दिए थे। वन विभाग फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। वन विभाग ने प्रकरण में फरार आरोपी संतोष, रामकुमार, प्रदीप, सूर्यकांत, दिनेश, देवनाथ व ईश्वर निवासी ग्राम त्रिशुली एवं सुन्दरपुर, तहसील रामचन्द्रपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया जिन्हें न्यायालय से जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान वनपाल मथुरा दुबे, अश्वनी कुमार बैगा, वनरक्षक रामकुमार यादव, मनदेव प्रसाद गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, लालमती, राजनाथ सिंह, मंगलचन्द, वाहन चालक विजय सिंह, अरविन्द ठाकुर उपस्थित थे।
































