


Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सली हमला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के 3 से 4 जवान घायल हो गए। घटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला बीजापुर के उसूर इलाके से जुड़ा है।
सर्चिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट
मिली जानकारी के अनुसार, भोपालपटनम इलाके के उल्लूर जंगल में DRG के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए IED बम में विस्फोट हो गया। अचानक हुए इस धमाके में जवान घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
नक्सलियों की कायराना हरकत
सुरक्षा बल लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली जवानों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए IED बम प्लांट करते हैं, ताकि उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके। यह घटना भी उनकी इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सुरक्षा बल इलाके में सर्चिंग तेज कर चुके हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
































