रायपुर: रायपुर पुलिस ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए से लोगों से हार-जीत पर दांव लगवा रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल, 16 हजार कैश और सट्टे में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त की है। पुलिस जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गली नंबर-2 में धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी नाम का व्यक्ति भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र पोहानी (40) निवासी तेलीबांधा, हाल महावीर नगर बताया। उसके मोबाइल की जांच करने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े आईडी और लेनदेन के सबूत मिले। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 हजार रुपए नकद भी बरामद हुए, जिसे सट्टे की रकम बताया गया।

पुलिस पूछताछ में धर्मेन्द्र ने बताया कि सट्टेबाजी के लिए उसने अपने साथी संजय तकटानी उर्फ सोनू को आईडी दी थी। इसके बाद संजय ने jmdbet777.com नाम से मास्टर आईडी बनाकर सट्टा शुरू किया। इस काम में राहुल असलानी और अनय शर्मा उर्फ अब्बू को भी शामिल किया गया।जानकारी मिलने पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान राहुल असलानी को कार (CG-04-MP-0633) में बैठकर सट्टा लगाते पकड़ा गया। इसके बाद संजय तकटानी तथा अनय शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।चारों आरोपियों के पास से अलग-अलग कंपनियों के कुल 8 मोबाइल फोन और करीब 16 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। सट्टे में उपयोग की जा रही कार भी जब्त कर ली गई है।आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!