सूरजपुर।डीआईजी व एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत्-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में दिनांक 01.02.2026 के रात्रि में चौकी खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि प्रतापपुर से अंबिकापुर जाने वाला मुख्य मार्ग खड़गांव जंगल के पास एक लावारिस हालत पर पिकअप वाहन बिना नंबर का हरा तिरपाल ढककर रोड किनारे खड़ा है।

सूचना पर चौकी खड़गवां पुलिस मौके पर पहुंची जहां रोड किनारे मेन रोड जंगल के पास लावारिस हालत में बिना नंबर के पिकअप वाहन जिसका इंजन नंबर सीजीए1सी29247 खड़ा मिला जिसकी तलाशी लिए जाने पर करीब 3 टन पत्थर कोयला कीमती 15 हजार रूपये का लोड़ पाया गया। मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर पिकअप वाहन व कोयला जप्त किया गया। लावारिश वाहन के स्वामी, माल-मुलजिम की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया व टीम सक्रिय रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!