


बलरामपुर: राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में 03 प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 15 हजार 200 रुपये की अवैध शराब तथा एक ट्रक जब्त किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि थाना शंकरगढ़ के अंतर्गत ग्राम महुआडीह निवासी सुमिता दास के पास से 16 लीटर तथा शैलेन्द्र दास के पास से 8 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड वाड्रफनगर के धनवार चेकपोस्ट में वाहन जांच के दौरान उत्तरप्रदेश में बिक्री के लिए लेबल लगा हुआ 21.14 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर जब्त किया गया। उक्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री सूर्यवंशी ने बताया है अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन तथा सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल, ढाबा में शराब रखने, पीने एवं पिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आबकारी अधिकारी ने बताया है कि अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07831-299241 एवं टोल फ्री नम्बर 14405 पर सूचित किया जा सकता है।































