अम्बिकेश गुप्ता

अंबिकापुर/बलरामपुर। सरगुजा संभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले गांधी चौक स्थित श्री दुर्गा शक्ति पीठ अंबिकापुर में रविवार को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर विशेष बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में सरगुजा संभाग के सभी संघ प्रमुखों सहित परियोजना पदाधिकारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुवे एक मंच पर सर्व सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिया।बैठक में सरगुजा संभाग स्तरीय सर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को एकजुट हो एक मंच पर लाने एक अद्भुत और सराहनीय कदम उठाया गया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के द्वारा इस वक्त विभिन्न संघ अथवा संगठन बनाया गया है,जिनके द्वारा समय समय पर सभी के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हक व अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाया जा रहा है, लेकिन आज पर्यंत तक इनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से नहीं लेते हुवे मांगों को पूरा नहीं किया. जिस कारण सरगुजा संभाग के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन व संघ ने एकजुट होकर ऐतिहासिक फैसला लिया, इस तारतम्य में विभिन्न संगठन व संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में अपने हक अधिकार के साथ एकजुटता दिखाने संकल्प लिया।

विदित हो कि 21 सूत्रीय एजेंडा को लेकर हुवे महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र में द्वीप प्रज्वलन कर किया गया,तत्पश्चात जशपुर जिले की कार्यकर्ताओं ने सभी प्रतिनिधिमंडल एवं पदाधिकारियों का स्वागत गीत गाकर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते भी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष सह सरगुजा संभाग प्रभारी छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ कविता यादव ने एकजुटता का मंत्र देते हुवे बैठक एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा किया। यादव ने कहा कि इस वक्त हम सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा,सभी लोग एक मंच एक बैनर पर आ जाते है तो निश्चित ही हमारी जीत सुनिश्चित है। इस वक्त छोटे छोटे विषयों पर अधिकारियों का दबाव और प्रताड़ना बनता है. हमें डरने की आवश्यकता नहीं है हम सब आपके साथ है. किसी भी विषय के लिए तत्काल सभी परियोजना अधिकारी से लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी व शासन प्रशासन से बात कर हर समस्या का निराकरण निकाला जायेगा। साथ ही कई कार्यकर्ता सहायिका दीदी लोग सेवानिवृत्त हो रहे है. जिसके बाद उनको न तो पेंशन मिलेगा न मानदेय, उनका जीवन उसके बाद अंधकारमय हो जाएगा। ऐसे सभी सेवानिवृत्त होने वाले कार्यकर्ता सहायिका दीदी के हक अधिकार के लिए है पेंशन का मांग प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखे जाने व सेवानिवृत्त हो रहे दीदी लोग के सम्मान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रखे जाने की चर्चा की गई।

पुष्पा श्रेजल ने कहा सरकार हमारी मांगो को पूरा करे हम सभी लोग हौंसला एवं धैर्य रखते हुवे आगे बढ़ें,सरकार से अपनी मांग रखने के लिए कदम आगे बढ़ाने पर सबसे पहले पदाधिकारियों प्रमुखों पर दबाव आता है उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है,इस पर सभी लोग एकजुटता दिखाएं और अपने हक अधिकार के लिए निडरता के साथ आगे बढ़ें, विभाग द्वारा मिल रहे गुणवत्ताविहीन साड़ी प्रदाय पर भी कटाक्ष करते हुवे इसका उठाव नहीं करने का बात कहा गया।

सरगुजा से भुनेश्वरी सिंह ने कहा कि आपस में सभी मतभेदों को भूल एकजुटता के साथ इस वक्त बैठे है,यह अत्यंत ही सराहनीय कदम है एकजुटता के आधार पर सरकार से आगे की लड़ाई जारी रखा जायेगा,सभी सर्वसहमति से निर्णय ले अपने हक अधिकार के लिए आगे आयें,हम सभी एकराय हो सिर्फ एक ही मांग नियमितिकरण पर ध्यान केंद्रित करें।

सुचिता मिश्रा ने कहा अत्यंत ही खुशी का विषय है कि सभी लोग एकजुट हो मंच पर एक साथ सामने आए है,और आज एक सकारात्मक निर्णय ले रहे है। आज का बैठक अत्यंत ही महत्वपूर्ण है जिसमें सभी अपनी उपस्थिति के लिए बधाई के पात्र हैं।

आयोजित बैठक में जशपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी और कोरिया जिला के सभी संघों व संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!