अंबिकापुर/लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया 4 बोरा कोयला और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित करीब 1 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार अमेरा कोयला खदान क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा कोयले की चोरी और तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम को मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त आरोपी रवि दास (28 वर्ष) निवासी पुहपुटरापारा तथा सत्यम राजवाड़े (24 वर्ष) निवासी पुहपुटरा, थाना लखनपुर को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी करना स्वीकार कर लिया।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 बोरा कोयला और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG/16/C/3178 एवं CG/15/CY/208 जब्त किया। जब्त मशरुका की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संपत पोटाई, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, रवि सिंह, चंद्रप्रकाश टंडन, आरक्षक दशरथ राजवाड़े सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!