आंध्र प्रदेश; आंध्र प्रदेश के आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक विस्फोट के समय यूनिट में करीब 20 कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे।राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!