


बलरामपुर: राजेन्द्र कटारा के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी एस.एन साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के पुलिस थाना कोरंधा में 01 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि ग्राम देवरी निवासी प्रकाश साहू के पास से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

































