सूरजपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2026 आज कक्षा-10 वीं, की गणित की परीक्षा सूरजपुर जिले के निर्धारित 72 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।

सूरजपुर जिले के निर्धारित 72 परिक्षा केन्द्रों में जिसमें कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-10096 में से 9802 परिक्षार्थी उपस्थित थे। एवं 294 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कलेक्टर सूरजपुर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल श्री शिवनारायण राठिया तहसीलदार भटगांव एवं सदस्यों द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलका में तीन नकल प्रकरण दर्ज किया गया।

जिले एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल के द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिले के अन्य समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होना पाया गया ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!