
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बरियों द्वारा “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल – संकल्प से सिद्धि तक” अभियान के तहत आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला संगठन प्रभारी अखिलेश सोनी एवं जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में कार्यक्रम प्रभारी संजय सिंह एवं जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जयसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की नीतियों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल, वरिष्ठ नेता राधा किशन जायसवाल, शिव नारायण, डी.सी. राम, मंडल महामंत्री सुनील जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, बीडीसी हरि नागेश, रूबी महंत, वीरेंद्र जायसवाल (सरपंच), सुदर्शन, धरम पाल, चाची सरपंच, BDC रवि गुप्ता, सुरेश जायसवाल, सुरेश तिर्की, दसरथ मानिकपुरी, सुरेंद्र, मनोज अग्रवाल (राजपुर), बृजमोहन, जय सिंह, हिमांशु तिर्की, घासी राम, देवनाथ, राजकुमार, पुरन नेताम, पप्पू जायसवाल, कैलाश, मिथलेश पटेल, घासी पंडा, तपेश पड़ो, प्रतीक जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन के शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।