


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen to Post"]
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत 12वीं की छात्रा से शादी का झांसा देकर पांच दिनों तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने छात्रा के साथ नारायणपुर चिरवारी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
चौकी प्रभारी राजकुमार कश्यप ने बताया कि डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव की 12वीं की छात्रा अपने रिश्तेदार के यहां रह कर कोदौरा मिशन स्कूल में पढ़ाई करती थी। छात्रा से मोबाइल के माध्यम से जशपुर नारायणपुर चिरवारी निवासी 22 साल अंकित कुजुर पिता बेन कुजुर से करीब 10 माह पहले दोस्ती हुई थी। दोनों मोबाइल के माध्यम से अपास में बातें करते थे। 6 दिसम्बर को छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली और अंकित कुजुर के बुलाने पर उसके पास चली गई। देर शाम तक छात्रा के घर नही पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल सहित आसपास पता किया मगर कही पता नहीं चलने पर परिजनों ने 10 दिसम्बर को चौकी पहुंचकर केस दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के माध्यम से छात्रा और आरोपी अंकित कुजुर को जशपुर के नारायणपुर चिरवारी से गिरफ्तार कर लाया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 363,366, 376, (2 ढ़), पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। वही छात्रा को परिजनों के सुपुर्द किया।कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी राजकुमार कश्यप, सहायक उप निरीक्षक गोमती प्रसाद यादव, राजेन्द्र कुजूर, अमीरचंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
































