अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो वाहन चालकों पर कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह कार्रवाई थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान यामाहा आर-15 बाइक क्रमांक CG/13/AL/8931 के चालक नकुल यादव (22 वर्ष) निवासी खड़धोवा तथा वाहन क्रमांक CG/15/DC/1488 के चालक विनोद यादव (26 वर्ष) निवासी खड़धोवा को रोका। दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराने पर वे शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।इसके बाद दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर सहित पुलिस टीम के अन्य जवान सक्रिय रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!