अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। बलरामपुर – रामानुजगंज जिला के थाना क्षेत्र कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोषरा पारा में करीब 6:30 एकड़ की भूमि पर अफीम की खेती पकड़ने में पुलिस प्रशासन ने सफलता हासिल की है। हालांकि लंबे समय से यहां अफीम की खेती किया जाना प्रतीत हो रहा हैं।

ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती करने का एक मामला सामने आया था जिस मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला डी थीं। यह मामला अभी शांत हुआ ही नहीं है कि दूसरा मामला बलरामपुर जिला के थाना क्षेत्र कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोषरा पारा देखने को मिला हैं। यहां इस सुचना के बाद अफीम की खेती में शामिल एक भूमि स्वामी व खेत में काम करने वाले मजदूरों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. तथा किए गए अफीम की खेती में उगे फल से निकले अफीम के फलो का नमूना पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जप्त करना शुरू कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक कुसमी एसडीओपी आशीष कुंजाम एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो अपनी टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर किए गए खेत का सीमांकन प्रारंभ कर दिया है तथा आगे की कार्यवाही जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!