बलरामपुर/राजपुर। माध्यमिक शाला धंधापुर में पदस्थ प्रधान पाठक गुप्तेश्वर तिवारी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक संक्षिप्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

श्री तिवारी वर्ष 1986 से निरंतर शासकीय सेवा प्रदान कर रहे थे। समारोह के दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल एवं पीपीओ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता ने श्री तिवारी के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय ने शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। साथ ही उन्होंने उनके सेवानिवृत्त जीवन को सुखमय एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी जतरु राम नागदेव सहित कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!