बलरामपुर। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो भैंस, दो भैंसी और एक मृत भैंसा भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बसंतपुर को 8 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति वाड्रफनगर की ओर से महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक UP64CT5394 में पांच नग भैंसों को क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बसंतपुर गेट के पास बेरिकेटिंग कर वाहनों की जांच शुरू की।इसी दौरान उक्त पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा वाहन रोकने का प्रयास करने पर एक व्यक्ति वाहन से उतरकर फरार हो गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने  अपना नाम बुलंद अफसर (24 वर्ष) पिता फिरोज अली, निवासी थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) बताया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो भैंस, दो भैंसी और एक मृत भैंसा मिला, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1-घ) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सोनी, सहायक उपनिरीक्षक धनसिंह शांडिल्य, प्रधान आरक्षक देवसाय राम, आरक्षक पंकज पोर्ते, विनोद सागर, संजय मार्कंडेय और धर्मेंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!