रायपुर/नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किरण देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उपचार और स्वास्थ्य स्थिति पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से उनके उपचार और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों की सलाह और उपचार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किरण देव के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय बातचीत भी हुई।

किरण देव ने जताया आभार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने उनका कुशलक्षेम जानने और आत्मीयता के साथ साथ देने के लिए नितिन नवीन के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी प्रतिनिधि और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!