


बलरामपुर।बलरामपुर जिले के थाना चलगली क्षेत्र में युवक को बांधकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुभय आयम पिता इन्दल आयम उम्र 22 वर्ष, निवासी मुरका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था। इस दौरान गांव के ही लहन सिंह धुर्वे (46 वर्ष) एवं रामरुप (30 वर्ष) ने उसे पकड़ लिया और हाथ रस्सी से बांधकर डंडे से मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
































