बलरामपुर: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल  भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. प्रभात रंजन उपाध्याय निवासी वाड्रफनगर ने 23 मार्च 2026 को चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने उनके पुराने मकान में घुसकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कांशा के बर्तन सहित गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 84,300 रुपए बताई गई।मामले में चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 47/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन आरोपियों चन्द्रिका कुशवाहा (21), दीपक प्रजापति (20) और संदीप कुशवाहा (33) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए कांशा के बर्तन (लोटा, गिलास, कटोरा, थाली) सहित इंडेन गैस सिलेंडर बरामद कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!