


बलरामपुर: बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी वाड्रफनगर में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला अपराध क्रमांक 35/2026 का है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 331(4) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात करीब 12 बजे वह घर से बाहर बाथरूम के लिए निकली थी। उसी दौरान गांव का ही परिचित व्यक्ति प्रतोष पटेल (चंदेल) वहां पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर ग्राम परसडीहा निवासी आरोपी शिक्षक प्रतोष पटेल (चंदेल) पिता रघुवंशी पटेल, उम्र 40 वर्ष को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए 7 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।






























