बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर परसापानी निवासी परशुराम भगत ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि राजी पड़हा भारत का स्थान नई रोहतासगढ़ वीर भूमि सरना शक्ति पाठ परसापानी में बैठक रखा गया था। बैठक में दो राजी पड़हा को एक राजी पड़हा करने के लिए धीरजन लकड़ा व सुखदेव भगत की उपस्थित में दोनों राजी पड़हा के पदाधिकारियों को भंग किया गया।

23 दिसंबर 2025 को स्थान नई रोहतासगढ़ वीर भूमि सरना शक्ति पाठ परसापानी में आवश्यक बैठक रखा गया है। बैठक में एक राजी पड़हा का पुनर्गठन किया जाएगा। बैठक में दोनों राजी पड़हा के पूर्व पदाधिकारी सभी राजी पड़हा के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, समाज सेवी उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात 24 दिसंबर 2025 दोपहर 11 बजे से राजी पड़हा के नए पदाधिकरीयों का शपथग्रहण समारोह रखा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!