Karnataka Social Media Ban: Karnataka में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने बजट भाषण के दौरान यह ऐलान किया।

सीएम ने कहा कि राज्य में बच्चों के बीच मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसका उनके मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसी वजह से सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

इस फैसले के साथ कर्नाटक बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है। सरकार फिलहाल इस प्रतिबंध को लागू करने के तरीके पर काम कर रही है और जल्द ही इसके लिए स्पष्ट नियम जारी किए जाएंगे।

सरकार का कहना है कि स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों का स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए शिक्षण संस्थानों में भी इस विषय को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इधर Andhra Pradesh सरकार भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने विधानसभा में जानकारी दी कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!