Iran Israel War Update : बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने ऐलान किया है कि वे अगले 5 दिनों तक ईरान पर कोई हमला नहीं करेंगे। इस फैसले को वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों का नतीजा माना जा रहा है, जिसमें कई देशों ने अहम भूमिका निभाई है।

सूत्रों के मुताबिक, Oman और Turkey के जरिए बैकचैनल बातचीत हुई, जिसने तनाव कम करने में मदद की। इसके अलावा India ने भी दोनों पक्षों के बीच संवाद बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कूटनीतिज्ञों का मानना है कि इन देशों ने ‘सिक्योरिटी वाल्व’ की तरह काम करते हुए टकराव को कम करने का प्रयास किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Oman ने मध्यस्थता में सबसे अहम भूमिका निभाई और दोनों पक्षों को बातचीत के लिए तैयार किया। वहीं Saudi Arabia, Egypt और भारत ने भी शांति प्रयासों में योगदान दिया।

हालांकि, Iran Israel War Update के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कुछ देश अभी भी पर्दे के पीछे से बातचीत कर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। पहले पाकिस्तान की भूमिका की भी चर्चा थी, लेकिन उसकी सक्रिय भागीदारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप के इस ऐलान को Iran ने खारिज करते हुए इसे फर्जी बताया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!