

रायपुर, छत्तीसगढ़ (पचपेड़ी नाका): Raipur Sewer Accident के तहत राजधानी के Pachpedi Naka स्थित Ramakrishna Hospital में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, टैंक के अंदर उतरे सफाईकर्मी जहरीली गैस के संपर्क में आते ही बेहोश हो गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। इस हादसे में अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घायल सफाईकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिसके बाद वहां माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। अस्पताल के बाहर चीख-पुकार और आक्रोश देखने को मिला। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। परिजनों और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी, जिससे परिजन और भड़क उठे। मृतकों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतारा गया था। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

































