अंबिकापुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  होली क्रॉस वीमेंस कॉलेजमें शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. उमा सिन्हा, प्राचार्य घंघरी हाई स्कूल अंबिकापुर, ने “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान”विषय पर ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने साहस और त्याग का अद्भुत उदाहरण पेश किया और इतिहास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वीमेन सेल प्रभारी डॉ. सीमा मिश्रा के स्वागत उद्बोधन से हुई। अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के बाद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सोशल साइंस डीन डॉ. कल्पना गुहा ने छात्राओं को व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे आयोजन और भी प्रेरणादायक बन गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!