
अंबिकापुर।अंबिकापुर गुदरी चौक निवासी अजय कुमार गुप्ता प्रधान पाठक के सेवानिवृत्त होने पर विभिन्न संगठनों के द्वारा सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
अजय गुप्ता 1983 से सेवा प्रारंभ कर 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए। अजय कुमार गुप्ता बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नवकी सरनापारा प्राथमिक पाठ शाला में 19 दिसंबर 1983 से 2016 तक पदस्थ रहें। इसके बाद सरगुजा के विकासखंड लखनपुर में पदस्थ रहे। अजय कुमार गुप्ता शिक्षा क्षेत्र के अलावा, योग, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रहकर कई जनहित में कार्य किए, 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए।

अजय कुमार गुप्ता को शौडीक समाज, पतंजलि योग समिति एवं सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के द्वारा सम्मानित किया। सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज, अनिल सिंह मेजर, आलोक दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अम्बष्ठ, प्रशांत त्रिपाठी, अतुल सिंह, विजेंद्र गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, रमेश पटेल आदि काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
