सूरजपुर: किसानों को गुणवत्ता युक्त एवं मानक स्तर का उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर  एस. जयवर्धन के निर्देश पर उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड-रामानुजनगर के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. उमापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कृष्णा फोस्केम लिमि. कम्पनी का उर्वरक एन.पी. के. 20ः20ः0ः13 का नमूना लिया गया तथा विश्लेषण परिणाम आने तक उक्त उर्वरक की मात्रा 32.45 मे.टन का विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है, अभिलेखों का परीक्षण करने पर कमियां पाये जाने पर संबंधित प्रबंधक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उक्त कार्यवाही करते समय उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  प्रफुल्ल गुप्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।
   

साथ ही  जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विश्रामपुर उर्वरक रेक पांइट का निरीक्षण किया गया। जिसमें उर्वरक निर्माता कम्पनी पारादीप फास्फेट लिमि. कम्पनी का डी.ए.पी. उर्वरक का 05 नमूना, फास्फो जिप्सम का 01 नमूना तथा उर्वरक निर्माता कोरोमण्डल इंटरनेशनल लिमि. कम्पनी का एन.पी.के. 20रू20रू0रू13 का 01 नमूना लिया गया। उक्त कार्यवाही करते समय सहायक संचालक कृषि  सन्दीप सिन्हा, उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  अशोक सोनवानी, असिस्टेंट फिल्ड आफिसर  लिवेन खेस, जिला स्तरीय निरीक्षण दल के सदस्य तथा पी.पी.एल. कंपनी के प्रतिनिधि  हरिकृष्णनन वाजपेयी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!