


सूरजपुर: जिला सूरजपुर लोकसभा क्षेत्र सरगुजा के अंतर्गत आता है। जिसमें लोकसभा आम चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत 07 मई को मतदान होना है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने जिले के सभी मतदाताओं से मतदान तिथि पर बढ़ चढ़कर भाग लेने कि अपील की है। उन्होने 07 मई को सभी के लिये एक महत्वपूर्ण दिन बताया है। उन्होने आग्रह किया है कि देश के हित में योगदान देने, अपने अधिकार और जिम्मेदारी को निभाने के लिये जिले के सभी मतदाता लोकतंत्र की इस महापर्व में मताधिकार के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होने आगे कहा कि 07 मई को प्रत्येक मतदाता का मतदान केंद्र उनकी प्रतीक्षा कर रहा है। ऐसे में चुनाव के पर्व समावेशी और सफल बनाने के लिए सभी मतदान करें और देश की मान को बढ़ायें।
































