गरियाबंद। जिले में पुलिस ने हीरा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 34 नग बिना तराशे हीरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हीरों की कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए हीरे कुल 127 कैरेट के हैं, जो आकार में काफी बड़े हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिले में इतने बड़े हीरों की जब्ती नहीं हुई थी, जिससे इस मामले को अहम माना जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंशी शेट्टी को नहरगांव स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। वह उड़ीसा के कालाहांडी जिले का निवासी है और हीरों की तस्करी में संलिप्त था। आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए गए हैं।यह कार्रवाई साइबर सेल और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे हीरा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन हीरों की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!