


अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी: थाना सामरी अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया में साप्ताहिक बाजार के पास पीएमजीएसवाई के मुख्य सड़क पर एक मारुती सुजीकी स्विफ्ट ग्रे कलर की कार अनियंत्रित होकर पलट गई. उक्त सड़क दुर्घटना में चालक की रायपुर के डीके हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना की सुचना सामरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने थाना में दर्ज नहीं होना बताया हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी के प्रभारी बीएमओं सतीश पैकरा ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर करना बताया।
उक्त सड़क दुर्घटना के बाद जानकारी सामने आई हैं की दिनांक 9 फरवरी दिन सोमवार को करीब 9 बजे टाटीझरिया निवासी अजय कुमार बृजिया पिता सुकदु उम्र 22 वर्ष टाटीझरिया मुख्य मार्ग से होते हुवे गोपातु की ओर कार क्रमांक जेएच 01 एए 8261 को चलाते हुवे जा रहा था. इसी दौरान टाटीझरिया साप्ताहिक बाजार के पास उक्त कार खस्ताहाल सड़क में अनियंत्रित होकर कई बार पलटी हो गया। जिसके बाद उक्त मार्ग से गुजरने वाले हिण्डालको इंड़स्ट्रीज लिमिटेड कम्पनी के मजदूरों ने घायल अवस्था में पड़े अजय को तत्काल निजी साधन से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामरी पहुंचाया जहाँ से नाजुक स्थिति को देखते हुवे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को दुखते हुवे तत्काल संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल अंबिकापुर से दाखिल दिनांक को ही बिगड़ती नाजुक हालातो को देखते हुवे रात करीब 11 बजे घायल अजय को डीकेएस सुपर स्पेस्लिस्ट हॉस्पिटल रायपुर रेफर कर दिया गया. जहाँ 23 दिनों से चल रहें ईलाज के दौरान 4 मार्च दिन बुधवार को रायपुर के सुपर स्पेस्लिस्ट हॉस्पिटल में अजय ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई।
परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौप दी गई. तथा रायपुर से शव वाहक वाहन की मदद से परिजनों ने मृत अजय का शव गृहग्राम टाटीझरिया लाकर 5 मार्च दिन गुरुवार को सामाजिक रीती रिवाज़ के साथ अंतिम संस्कार कर दिया हैं।
सामरी पुलिस को नहीं मिली सुचना…और ईलाज के दौरान हो गई मौत…
इस पुरे मामलें में थाना प्रभारी सामरी विजय सिंह ने कहा इस सड़क दुर्घटना की जानकारी परिजनों ने या किसी भी माध्यम से हमारे तक नहीं पहुंची है। जिस कारण किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं किया गया है। सड़क दुर्घटना जैसे गंभीर मामले में अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी जाती है या नहीं “?” इस सवाल पर थाना प्रभारी सामरी ने कहा सड़क दुर्घटना की जानकारी तो दी जाती है चूक कहां से हुई है इसे देखना पड़ेगा। तथा आगे की कार्यवाही जहां मौत हुई है वहीं से प्रारंभ होगी शून्य कायमी कर डायरी सामरी थाने में आएगी जिसके बाद एक्सीडेंटल केस दर्ज किया जाएगा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी के प्रभारी बीएमओ सतीश पैकरा से सम्बंधित थाना सुचना दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा अंबिकापुर जिला अस्पताल से सुचना सम्बंधित थाना को जाता हैं. इसकी जानकारी लेने के बाद ही बता पाउँगा।































