


बलरामपुर: बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने तकनीकी पकड़ने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार बसंतपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1-घ) के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरोपी मजनू (43 वर्ष), निवासी बडहोर, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है।दरअसल इस मामले का खुलासा 8 मार्च 2026 को उस समय हुआ, जब बसंतपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर वाड्रफनगर से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बसंतपुर गेट के पास बैरिकेडिंग कर संदिग्ध महिंद्रा पिकअप (UP64CT5394) को रोककर जांच की।जांच के दौरान वाहन से 2 भैंस, 2 भैंसी एवं 1 मृत भैंसा बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को फरार आरोपी मजनू के उसके निवास स्थान पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
































