


कोरिया: मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक से 252 पेटी बियर व 263 पेटी व्हिस्की कीमत 31 28 520 रुपए का शराब जब्त किया है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए थाना क्षेत्र एवं जिला के सरहदी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन जांच हेतु बैरियर लगाकर एफएसटी व एसएसटी टीम द्वारा चेकिंग अभियान की जा रही है। इसी तारतम्य में आज खडगावा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जरौधा बैरियर पर वाहन क्रमांक CG 10BN 5974 ट्रक में 252 पेटी बियर 263 पेटी व्हिस्की कीमत 3128 520 शराब मिला, जैसे ही गाड़ी के मूल दस्तावेज एवं गाड़ी में लोड शराब के बारे में चालक राम औतार ध्रुव पिता हीराराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष पता देव किरारी बिलासपुर का रहने वाला बताया गया जिससे शराब का दस्तावेज चेक करने पर संदिग्ध पाया गया वाहन चालक द्वारा वाहन को छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड बिलासपुर में शराब लेकर कटघोरा, मुर्गा, तारा, प्रेम नगर, रामानुज नगर में जाना था जो निर्धारित मार्ग से न जाकर रतनपुर मरवाही तरफ से जरौधा बैरियर आया जिस पर आबकारी विभाग को सूचना दिया गया जो सहायता जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा मौके में उपस्थित होकर कार्यवाही कर जांच की गई जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 10 BN 5974 के कब्जे से 252 पेटी बियर 263 पेटी व्हिस्की कीमत 3128520 रूपये का शराब जब्त किया गया।
































