अंबिकापुर:  रामगढ़ महोत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एवं यूट्यूबर वर्कशॉप तथा फैम (FAM) ट्रिप में उत्कृष्ट सहभागिता और पर्यटन प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए अंबिकापुर के आकाश कुमार को मुख्यमंत्री  द्वारा सम्मानित किया गया।

दरअसल 26 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आकाश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पेज "Ambikapur Pictures" के माध्यम से सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर उनकी सुंदरता, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके इस योगदान के लिए उन्हें 'Certificate of Participation' प्रदान किया गया।

रामगढ़ महोत्सव 2026 के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों आकाश कुमार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यटन के प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को व्यापक पहचान दिलाने के लिए प्रदान किया गया।कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा किया गया था। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने प्रमाण पत्र जारी करते हुए प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की।यह सम्मान न केवल आकाश कुमार की उपलब्धि है, बल्कि अंबिकापुर और सरगुजा क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है। इससे स्थानीय पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद आकाश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि @ambikapur_pictures से जुड़े प्रत्येक सहयोगी, फॉलोअर और पूरे अंबिकापुर की सामूहिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग और विश्वास ने उन्हें सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रेरित किया।

आकाश कुमार ने कहा कि भविष्य में भी उनका प्रयास अंबिकापुर और सरगुजा की खूबसूरती, संस्कृति, पर्यटन स्थलों और सकारात्मक कहानियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का रहेगा, ताकि क्षेत्र की एक सकारात्मक और सशक्त पहचान स्थापित हो सके।उन्होंने इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी पर्यटन और क्षेत्रीय पहचान के प्रचार-प्रसार के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। साथ ही उन्होंने अपने सभी सहयोगियों, समर्थकों और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!