अम्बिकापुर: नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर, अंबिकापुर के निर्देशानुसार जिले में 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधारष् थीम पर आधारित है। अभियान के प्रथम चरण के तृतीय दिवस, 29 अप्रैल 2026 को जिले में कुल 13 थोक एवं फुटकर औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों एवं प्रसाधन सामग्री के भंडारण, रख-रखाव, सीसीटीवी व्यवस्था तथा क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही, दवाओं को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान 02 औषधि प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। निरीक्षण टीम द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे केवल अधिकृत दवा कंपनियों के डिपो से ही दवाओं की खरीदी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, थोक दवा विक्रेताओं को प्रतिमाह नारकोटिक एवं अन्य राज्यों से खरीदी गई दवाओं के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में दवा आपूर्ति की प्रभावी निगरानी की जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!