{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर:  जिले में पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंपों की स्थिति की निगरानी तेज कर दी गई है। इस संबंध में खाद्य विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल की आपूर्ति में आई अस्थायी बाधा को दूर करने के लिए संबंधित तेल कंपनियों से समन्वय स्थापित किया गया है और जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सभी पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित दर पर ही पेट्रोल की बिक्री करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बोतलों में अवैध रूप से पेट्रोल बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध बिक्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि संभावित आपूर्ति व्यवधानों की आशंकाओं के दृष्टिगत इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ईंधन आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष नंबर 92026-08795 पर संपर्क कर सकते हैं, जिससे नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि जिले में पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!