अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 16 मवेशियों की मौत हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा, हल्की बारिश और गरज-चमक के बीच ग्राम पंचायत गोविंदपुर में एक पेड़ के पास खड़े पशुओं पर बिजली गिर गई। इस घटना में 14 बकरा-बकरी और 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे में मनीराम के एक जोड़ी बैल, आनंद कुजूर के 9 बकरा-बकरी और मदन के 5 बकरा-बकरी की जान चली गई। पशुओं की मौत से प्रभावित किसान गहरे सदमे में हैं और उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने बतौली थाना में दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!