{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर पासंग नाला  समीप एक अज्ञात युवती जली हुई अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती को आग लगाकर मौके पर छोड़ दिया।

दरअसल घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों  व पुलिस की मदद से गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल विश्रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि युवती अभी जीवित है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!