

अंबिकापुर।संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने 76 नग नशीली इंजेक्शन के साथ युवक व युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया।
संभाग सरगुजा के सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 2 अप्रैल को गश्त के दौरान अजिरमा बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास पूरनम विश्वकर्मा निवासी कटकोना पटना जिला सूरजपुर के कब्जे से 22 नग REXOGESIC INJECTION व 22 नग AVIL INJECTION ज़ब्त किया व आज आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जेल तालाब दर्रीपारा के पास आराधना नामक युवती के कब्जे से 20 नग REXOGESIC INJECTION व 12 नग AVIL INJECTION जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।

































