


LPG Crisis : बीच मध्य प्रदेश से राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 13 दिनों तक बंद रहने के बाद अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई फिर से शुरू हो गई है। प्रशासन के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 50 हजार होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
LPG Crisis के कारण पिछले दिनों होटल और ढाबा संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई व्यवसाय बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे, जबकि कुछ को अपने मेन्यू में बदलाव करना पड़ा। हालात ऐसे थे कि छोटे विक्रेताओं को डीजल भट्ठी और इंडक्शन के जरिए काम चलाना पड़ा, जिससे लागत भी बढ़ गई।
अब प्रशासन ने सेक्टर के अनुसार गैस सप्लाई तय कर दी है। प्राथमिकता के आधार पर वितरण किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को सबसे पहले 100 प्रतिशत तक गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद पुलिस, सुरक्षा बल और अन्य जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
होटल और रेस्टोरेंट को 9 प्रतिशत कमर्शियल गैस दी जाएगी, जबकि ढाबा और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 7 प्रतिशत सप्लाई मिलेगी। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री और डेयरी जैसे उद्योगों को भी सीमित मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
LPG Crisis के समाधान के तहत अब सिलेंडर 5 किलो, 19 किलो, 47.5 किलो और 425 किलो के विभिन्न पैक साइज में दिए जाएंगे। इससे अलग-अलग जरूरतों के अनुसार आपूर्ति आसान होगी।

































