सूरजपुर/भैयाथान। साहू समाज की सामाजिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से तहसील साहू संघ भैयाथान द्वारा नई टीम का गठन किया गया। इस संबंध में जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू की सहमति तथा तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू की अनुशंसा पर दो सक्रिय पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डबरीपारा निवासी नीरज साहू को मीडिया प्रभारी व बांसापारा निवासी प्रवीण साहू को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

समाज की गतिविधियों को मिलेगा नया मंच

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी निरज साहू ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि समाज की सभी गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

वहीं सह-मीडिया प्रभारी प्रवीण साहू ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल और सोशल मीडिया का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में समाज की उपलब्धियों और सकारात्मक कार्यों को व्यापक मंच देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर सामाजिक एकता और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू, तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!