बलरामपु:  बलरामपुर जिले में हाल ही में सामने आए अवैध अफीम की खेती के मामलों के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 58 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को हटाकर अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।तबादले की इस सूची में राजपुर, रामानुजगंज, कुसमी, वाड्रफनगर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर और बलरामपुर सहित जिले की कई तहसीलों के पटवारी शामिल हैं, जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!