रायगढ़: रायगढ़ जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कुल 219 पुलिसकर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है।

जारी सूची के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी देते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। इस तबादला सूची में 1 उप निरीक्षक (SI), 12 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 48 प्रधान आरक्षक और 158 आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!