बलरामपुर बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार 14 मार्च 2026 को तहसीलदार कावेरी मुखर्जी, नायब तहसीलदार नरेंद्र कवर,खाद्य निरीक्षक प्रशांत राजवाड़े और मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटलों में छापेमारी कर कुल 11 घरेलू सिलेंडर जब्त किए।कार्रवाई के दौरान जायसवाल होटल से 4 सिलेंडर, अजय होटल से 2, साहू बिरयानी सेंटर से 2, संदीप होटल से 1, पायल होटल से 1 तथा गोलू होटल से 1 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को खाद्य निरीक्षक को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!