


बलरामपुर: वनमंडल बलरामपुर के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने जंगल में आग लगाते हुए एक युवक को मौके पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
14 मार्च 2026 को वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन तथा उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र बलरामपुर की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान सर्किल बादर, बीट पीपराही के वन कक्ष क्रमांक पी-3335, वनखण्ड रामचौरा के काठोपानी नामक स्थान पर संतोष (पिता भागीरथी), निवासी ग्राम बरदर को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22043/04 दिनांक 14.03.2026 दर्ज किया है। उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) घ तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
इस कार्रवाई के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना के साथ वनक्षेत्रपाल प्रहलाद तिवारी, वनपाल घासी राम, वनरक्षक देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह और अजीत कुजूर मौके पर मौजूद रहे और नियमानुसार कार्रवाई की गई।
































