नई दिल्ली। देश में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग के बीच LPG Connection Rules को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस की उपलब्धता को लेकर कई जगहों पर चिंता देखने को मिल रही है। ऐसे में कई लोग एहतियात के तौर पर घर में एक से ज्यादा गैस कनेक्शन रख लेते हैं। लेकिन सरकार और तेल कंपनियों के नियमों के मुताबिक एक परिवार के लिए सिर्फ एक ही एलपीजी कनेक्शन मान्य होता है। यदि किसी व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक कनेक्शन पाए जाते हैं, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है।

तेल कंपनियां जैसे इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस अब आधुनिक सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग कर रही हैं। इस तकनीक की मदद से यह आसानी से पता चल जाता है कि किसी उपभोक्ता के नाम या एक ही पते पर कितने गैस कनेक्शन हैं। यदि सिस्टम में एक से ज्यादा कनेक्शन दर्ज पाए जाते हैं, तो इसकी जानकारी तुरंत कंपनियों को मिल जाती है।

LPG Connection Rules के तहत अगर जांच में एक ही घर में दो गैस कनेक्शन मिलते हैं, तो तेल कंपनियां दोनों कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता को गैस सिलेंडर मिलना बंद हो सकता है। इसे दोबारा शुरू करने के लिए उपभोक्ता को अपना KYC अपडेट कराना होगा और अतिरिक्त कनेक्शन को बंद करना होगा।

इसके अलावा यदि कोई उपभोक्ता दो अलग-अलग कनेक्शनों पर सब्सिडी का लाभ ले रहा है, तो सरकार उस पूरी सब्सिडी राशि की वसूली कर सकती है। इतना ही नहीं, भविष्य में मिलने वाली सब्सिडी पर भी रोक लग सकती है।

अगर आपके घर में गलती से दो गैस कनेक्शन हैं, तो सबसे बेहतर उपाय है कि आप एक कनेक्शन अपनी गैस एजेंसी में जमा कर दें। इससे आप LPG Connection Rules का पालन करते हुए किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई या गैस सप्लाई बंद होने की परेशानी से बच सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!