नई दिल्ली। LPG Crisis in India को लेकर इन दिनों देशभर में चिंता बढ़ती नजर आ रही है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच तेल और गैस की सप्लाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इसी वजह से देश के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई है। कुछ जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता में भी दिक्कत सामने आई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हुआ है और कई रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

हालांकि केंद्र सरकार ने इन खबरों के बीच लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है। LPG Crisis in India को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुझाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोगों को पैनिक बाइंग से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में देशभर में रोजाना लगभग 50 से 55 लाख एलपीजी सिलेंडर बुक होते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़कर करीब 75 लाख तक पहुंच गई है। यानी रोजाना करीब 25 लाख सिलेंडर ज्यादा बुक किए जा रहे हैं।

सरकार ने राज्यों को एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि जो भी लोग गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग या अवैध भंडारण करते पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी इस मामले में सतर्क रहने को कहा गया है।

सरकार के अनुसार देश के कई हिस्सों में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश के झांसी में सिलेंडरों से भरे ट्रक की चोरी का मामला, हापुड़ में एक डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम को सील करना और मध्य प्रदेश व कर्नाटक में भी कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने कहा कि LPG Crisis in India जैसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!