


अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम और चांदी के जेवर सहित लगभग 15 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पराजेश गुप्ता निवासी झरगवां मेन रोड थाना बतौली ने 7 मार्च 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गया था। रात करीब 10 बजे घर लौटने पर देखा कि चैनल गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दो अज्ञात चोर आलमारी तोड़कर नगदी और जेवर निकाल रहे थे। प्रार्थी ने कमरे को बाहर से बंद कर सहायता के लिए बाहर गया, लेकिन इसी दौरान दोनों आरोपी खिड़की और पीछे के दरवाजे से भाग निकले। जांच में एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी बिछिया और नगदी सहित करीब 15 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया।मामले में थाना बतौली में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक मरावी (21 वर्ष) और मुकेश मरावी (20 वर्ष) निवासी देवरी डुमरपारा थाना बतौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8350 रुपये नगद, एक चांदी का पायल, एक जोड़ी बिछिया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड और लोहे का डाई जब्त किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, एएसआई संजय गुप्ता सहित थाना बतौली की टीम और डॉग स्क्वाड की अहम भूमिका रही।
































