


Ladli Behna Yojana 34th Installment: Madhya Pradesh सरकार की महत्वाकांक्षी Ladli Behna Yojana के तहत हर महीने 1.25 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। अब लाभार्थी महिलाओं को योजना की 34वीं किस्त का इंतजार है।
मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने 14 फरवरी 2026 को Pandhana में आयोजित कार्यक्रम में योजना की 33वीं किस्त जारी की थी। उस दौरान करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे और प्रत्येक लाभार्थी को 1500 रुपये मिले थे।
सरकार आमतौर पर हर महीने की 10 से 20 तारीख के बीच योजना की किस्त जारी करती है। ऐसे में संभावना है कि मार्च में भी इसी अवधि में 34वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
फिलहाल योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। जब योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी, तब यह राशि 1000 रुपये थी। बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर 1500 रुपये कर दिया गया।
सीएम मोहन यादव कई सार्वजनिक मंचों से योजना की राशि भविष्य में बढ़ाकर 3000 रुपये करने की घोषणा कर चुके हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य साल 2028 तक इस राशि को 3000 रुपये तक पहुंचाना है। फिलहाल 34वीं किस्त के रूप में लाभार्थियों को 1500 रुपये ही मिलने की संभावना है।
































