MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। आमतौर पर प्रदेश में 15 मार्च के बाद तापमान तेजी से बढ़ता है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में पारे में तेजी देखी जा रही है। Sagar और Gwalior–Chambal region के बाद अब Indore और Ujjain संभाग में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

प्रदेश के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। इंदौर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि Bhopal, Gwalior, उज्जैन और Jabalpur में भी तापमान 35 डिग्री के पार रहा। शुक्रवार को Narmadapuram प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं पड़ रहा। आसमान साफ रहने से सूरज की तेज किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।

मौसम केंद्र भोपाल ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक Divya E. Surendran के अनुसार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप सबसे तेज रहती है, इसलिए जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय चेहरे को ढंकने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान लगभग 4 डिग्री तक बढ़ सकता है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!