MP News: भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। पार्टी के पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रविंद्र भवन में आयोजित होगा, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इस कार्यशाला को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal, प्रदेश प्रभारी Mahendra Singh और प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी K. C. Patel संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के कुल 23 जिलों से 400 से अधिक विषय वक्ता शामिल होंगे। हालांकि इसमें गुना और अशोकनगर जिले शामिल नहीं होंगे। इन जिलों के वक्ताओं के लिए अलग से कार्यक्रम रखा गया है।

पार्टी द्वारा प्रशिक्षण महाअभियान को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में इंदौर, निमाड़, उज्जैन और मंदसौर संभाग के साथ गुना और अशोकनगर सहित करीब 20 जिलों के विषय वक्ता शामिल होंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!